रामजन्म होते ही जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा पंडाल।

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
चोपन, सोनभद्र। रेलवे रामलीला समिति चोपन में रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म का भव्य मंचन किया गया। रामजन्म की लीला देखकर उपस्थित दर्शक भावविभोर हो उठे। पूरे पंडाल में जय श्रीराम के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बन गया।
रामलीला के मंचन में दिखाया गया कि रावण के बढ़ते अत्याचारों से धरती पर त्राहि-त्राहि मची हुई थी। रावण के आतंक से परेशान ऋषि-मुनियों ने ब्रह्मा जी से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए अत्याचारों से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। इसके बाद भगवान विष्णु ने धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए अयोध्या में राजा दशरथ के पुत्र के रूप में श्रीराम के रूप में अवतार लिया। भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग प्रस्तुत होते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और दर्शक भावविभोर हो उठे।
इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष कमलकिशोर सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल, दीनदयाल सिंह, अभिषेक दुबे, संजय चेतन, सियाराम तिवारी, हीरालाल वर्मा, सुनील सिंह, श्यामचरण गिरी, रमेश सोनी, राजन जायसवाल, अमर शर्मा, घनश्याम पांडेय, कस्बा इंचार्ज मनोज सिंह, अरविंद सोनी, बबलू सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *