वित्तीय अनिमियतीता को लेकर खनन व्यवसायी की खोजबीन जारी, पुलिस की सक्रियता से मामला गम्भीर.पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -ओबरा-नगर के डिग्री कालेज रोड स्थित खनन व्यवसायी इश्तियाक खान के आवास पर गुरुवार को हुई पुलिसिया दबिश और ओबरा थाने के भीतर उसकी पत्नी से अधिकारियों की घंटों चली पूछताछ ने जिले के प्रशासनिक व खनन गलियारों में हलचल मचा दी है।

चर्चाओ की माने तो भले ही इसे “एक आवेदन की जांच” करार देकर मामले से बचने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन धरातल की तस्वीरें और इश्तियाक खान व उनकी पत्नी आफरीना खान पर दर्ज कई संगीन मुकदमों का रिकॉर्ड एक अलग ही कहानी बयां कर रहा है।

इसी मामले को लेकर पुलिस टीम द्वारा खनन व्यवसायी की पत्नी को शुक्रवार को फिर थाने ले आई और पूछताछ की। विशेष सूत्रों की माने तो खनन कारोबारी को किसी मामले को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है लेकिन वह हाजिर नहीं हो रहा है जिसको लेकर छापेमारी जारी है। कुछ लोग इसे सामाजिक दबाव बनाने के लिए खनन व्यावसायी के घर के बाहर पुलिस बैठा दिया गया है।

बता दे कि इसी वर्ष फरवरी में बिल्ली-मारकुंडी खदानों पर आयकर विभाग (IT) ने खदानों की ड्रोन और जियो-मैपिंग से तीन दिनों तक तकनीकी जांच की थी। अवैध खनन से अर्जित करोड़ों रुपये की काली कमाई (Proceeds of Crime) अब विजिलेंस और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निशाने पर है। 3 और 4 सितंबर को जन्माष्टमी जैसे त्योहार के दिन भी आवास पर पुलिस की घेराबंदी और थाने बुलाकर पूछताछ बड़ी वित्तीय जांच की पूर्व-तैयारी मानी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक खनन व्यवसायी इश्तियाक खान अभी भी फरार है। पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। वही खनन क्षेत्र में व्यवसायी मामले की हकीकत जानने के लिए टकटकी लगाए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *