कांवड़ियों की सेवा के लिए आगे आ रहे औद्योगिक समूह

ग्रीनको और झरिया अनंत ऊर्जा व जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने कांवड़ियों के लिए कराया भंडारे का आयोजन –

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र। पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश भर में कांवड़ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सेवा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में सोनभद्र में औद्योगिक समूह भी कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं। ग्रीनको यू.पी.-01 आईआरईपी प्रा. लि. और झरिया अनंत ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कांवड़ यात्रियों के लिए भंडारा एवं जलपान शिविर का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रियों के लिए यात्रा मार्गों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से औद्योगिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों को भी श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कैथी में 24 अगस्त तक चलेगा भंडारा
पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के अवसर पर ग्रीनको की ओर से 22 अगस्त से कैथी में विशाल भंडारे की शुरुआत की गई। यह भंडारा 24 अगस्त तक चलेगा। यहां कांवड़ श्रद्धालुओं को भोजन एवं जलपान उपलब्ध कराया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान भोजन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी यात्रा को सुगम बनाना है। औद्योगिक समूह की इस पहल से सेवा, सहयोग और सामाजिक सहभागिता की भावना को भी बढ़ावा मिल रहा है। बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री भंडारे का लाभ उठा रहे हैं।
धनरौल डैम पर भी लगाया गया सेवा शिविर
इससे पहले झरिया अनंत ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 21 एवं 22 को तार घर, सिंचाई विभाग, धनरौल डैम में कांवड़ यात्रियों की सेवा एवं सुविधा के लिए भंडारा एवं जलपान शिविर का आयोजन किया गया। वहीं जेएसडब्ल्यू एनर्जी पीएसपी सिक्स लिमिटेड ने भी शनिवार को कैंथी राबर्ट्सगंज (धर्मशाला घोरावल रोड ) पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। जहां पर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों ने भोजन, जलपान सहित उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही प्रशासन को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं के साथ औद्योगिक समूहों की सामाजिक सहभागिता कांवड़ यात्रियों के लिए सहूलियत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही प्रशासन, उद्योग और समाज के बीच सहयोग की भावना भी मजबूत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *