प्रधान के घर पर मनबढ़ों का हमला खूब चले ईट पत्थर
लिट्टी चोखा पार्टी के दौरान मनबढ़ों ने किया था हमला।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुआपार प्रधान के घर पर लिट्टी चोखा पार्टी के दौरान गांव के मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। इस दौरान मनबढ़ों द्वारा प्रधान के घर पर खूब ईट पत्थर चलाए। प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के महुआपार निवासी नागेन्द्र सिंह जो गांव के प्रधान है। शुक्रवार शाम को उन्होंने ने गांव के कुछ लोगों को घर पर लिट्टी चोखा का दावत दिया था। रात्रि में 8,30 बजे के करीब अभी भोजन करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच आधा दर्जन की संख्या में मनबढ़ दरवाजे पर चढ़ आए और गाली गलौज करने लगे। प्रधान ने जब विरोध किया तो मनबढ़ घर में ईट पत्थर चला कर दहशत फैलाने की कोशिश किया। संयोग कहा जाय इस दौरान घटना में कोई घायल नहीं हुआ। प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर वापस लौट आई। प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है।
इस संदर्भ में थानेदार संजय कुमार मिश्र ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जायेगा।

