छात्र को मनबढ़ों ने पीटा तीन नामजद 5 अज्ञात पर केस दर्ज

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।गीडा थाना क्षेत्र के हरैया निवासी एक छात्र स्कूल से पढ़ कर घर वापस लौट रहा था। एक मोटर एजेंसी के पास पहुंचा था। तभी मनबढ़ों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
मिली जानकारी से गीडा थाना क्षेत्र के हरैया निवासी आकाश कुमार पुत्र वरण कुमार शनिवार को अपराह्न 1 बजे स्कूल से घर आ रहा था। अभी वह नौसढ़ स्थित एक मोटर एजेंसी के पास पहुंचा था। की मनबढ़ों ने उस पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अविनेश,अभिषेक,कुबेर तथा 4 से 5 अज्ञात के खिलाफ बलवा,मारपीट,जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *