सोनाक्षी यादव बनीं आईटीएम गोरखपुर की टॉपर

दक्षिणांचल क्षेत्र का बढ़ाया मान

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। जनपद के दक्षिणांचल क्षेत्र के गरयाकोल (रियांव) गांव की प्रतिभाशाली छात्रा सोनाक्षी यादव ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आईटीएम गोरखपुर के सेमेस्टर-2 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 6.55 यसजीपीए के साथ शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज में टॉप किया और अपने परिवार, गांव तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोनाक्षी की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने के लिए निरंतर मेहनत की जाए, तो कोई भी मंजिल कठिन नहीं होती। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता और शिक्षकों में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोग भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कॉलेज के शिक्षकों ने सोनाक्षी की मेहनत,अनुशासन और पढ़ाई के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वह शुरू से ही एक प्रतिभाशाली और मेहनती छात्रा रही हैं।उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
सोनाक्षी यादव की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके आगामी शैक्षणिक और व्यावसायिक जीवन में और भी बड़ी सफलताएं प्राप्त करने की कामना की है।आपकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *