स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से किये उपकेंद्र का औचक निरीक्षण-डॉ शिवानंद मिश्रा

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। पिपरौली ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र स्थित के कालेसर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पिपरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शिवानंद मिश्रा ने शुक्रवार को सीएचसी के अंतर्गत आने वाले उपकेंद्र कालेसर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. मिश्रा ने उपकेंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं के स्टॉक, टीकाकरण रजिस्टर, प्रसव कक्ष और साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिल रही सेवाओं और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।डॉ. शिवानंद मिश्रा ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों की नियमित जांच समय से की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी मरीज को दवा या इलाज के लिए भटकना न पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने उपकेंद्र पर साफ-सफाई, समय से ओपीडी संचालन और आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया। साथ ही कर्मचारियों से कहा कि वे लोगों के साथ विनम्र व्यवहार करें और सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं।निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र प्रभारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। डॉ. मिश्रा ने आश्वासन दिया कि उपकेंद्र पर जो भी कमियां मिली हैं, उन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।स्थानीय लोगों ने अधीक्षक के इस निरीक्षण की सराहना की और कहा कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *