वार्ड नंबर 04 में 31 दंपतियों ने रचा इतिहास एक साथ किया भव्य पौधारोपण

पूर्वा टाइम्स
गोरखपुर। पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए वार्ड नंबर 04 (मदन मोहन मालवीय नगर) की बसंत विहार कॉलोनी में स्थानीय पार्षद राजा यादव एवं उनकी धर्मपत्नी के नेतृत्व में 31 दंपतियों ने एक साथ मिलकर भव्य पौधारोपण किया। महानगर में यह पहला अवसर है जब इतनी बड़ी संख्या में दंपतियों ने एक साथ इस पुनीत कार्य में भागीदारी की है।
सभी पौधों की सुरक्षा के लिए मजबूत ‘ट्री-गार्ड’ भी लगाए गए। इस दौरान पर्यावरण प्रहरी बने सभी दंपतियों को पार्षद राजा यादव एवं उनकी धर्मपत्नी ने शाल व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
पार्षद ने कहा कि 31 दंपतियों का यह सामूहिक प्रयास गौरव की बात है। यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में हम निरंतर जनसेवा और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित हैं। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री भाजपा विनय सिंह ने किया।
कार्यक्रम में आर.एस. पांडेय सपत्नीक, एस.सी. श्रीवास्तव सपत्नीक, कमोड पाठक सपत्नीक, संप्रीत श्रीवास्तव सपत्नीक, अखिलेश कुमार शर्मा सपत्नीक, सुरेंद्र पांडेय सपत्नीक, आर.डी. मौर्य सपत्नीक, आर.के. सिंह सपत्नीक, रवि त्रिपाठी सपत्नीक, अभिषेक नारायण वर्मा सपत्नीक, मुकेश प्रजापति सपत्नीक, अशोक तिवारी सपत्नीक, डॉ. सिद्धार्थ सपत्नीक, अमित सिंह सपत्नीक, राजेश गुप्ता सपत्नीक, रामदयाल प्रजापति सपत्नीक, राजेश पांडेय सहपत्नी, छोटू लाल गुप्ता सपत्नीक, धर्मेंद्र पासवान सपत्नीक, सम्राट राय सपत्नीक, अमलेश शुक्ला सपत्नीक, अभिमन्यु वर्मा सपत्नीक, चंद्रशेखर यादव सपत्नीक, अजय यादव सपत्नीक, जितेंद्र गुप्ता सपत्नीक, कृष्ण प्रताप सिंह सपत्नीक, आशुतोष त्रिपाठी सपत्नीक, राम राय पाल तिवारी सपत्नीक, दीपांकर मिश्रा सपत्नीक, सूरज गुप्त सपत्नीक, मोनू शुक्ला सपत्नीक, श्री सतीश चंद जायसवाल सपत्नीक एवं श्री माधव तिवारी सपत्नीक के साथ वार्ड की जनता जनार्दन उपस्थित रही।








