गुलाब जामुन आधारित उद्योगों को मिलेगा वित्तीय सहयोग, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
एक जनपद एक उत्पादश् योजना के तहत 25 लाख से 1.50 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं पर मिलेगी मार्जिन मनी सब्सिडी
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -उपायुक्त उद्योग अधिकारी विनोद कुमार चौधरी ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत एक जनपद एक उत्पाद (ओ0डी0ओ0पी0) वित्तपोषण सहायता योजना के तहत जनपद सोनभद्र के गुलाब जामुन से संबंधित उद्योगों, कारीगरों एवं उद्यमियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। योजना का उद्देश्य स्थानीय उत्पाद आधारित उद्योगों को वित्तीय सहायता प्रदान कर स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना है। योजना के अंतर्गत 25 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम 6.25 लाख रुपये तक मार्जिन मनी (सब्सिडी) प्रदान की जाएगी। 25 लाख से 50 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर 10 प्रतिशत अथवा अधिकतम 6.25 लाख रुपये, 50 लाख से 1.50 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं पर 10 लाख रुपये अथवा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत (जो अधिक हो) तथा 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अथवा अधिकतम 20 लाख रुपये तक की मार्जिन मनी का प्रावधान है। सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं के अंशदान के रूप में जमा करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला एवं दिव्यांगजन लाभार्थियों के लिए यह अंशदान 5 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। योजना के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता अनिवार्य नहीं है। आवेदक किसी राष्ट्रीयकृत बैंक, वित्तीय संस्था अथवा सहकारी बैंक का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए तथा पूर्व में भारत सरकार अथवा उत्तर प्रदेश सरकार की किसी अन्य स्वरोजगार योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया होना चाहिए। एक परिवार के केवल एक सदस्य को ही योजना का लाभ मिलेगा। इच्छुक उद्यमी एवं कारीगर जजचेरूध्ध्उेउमण्नचण्हवअ.पद/ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर कार्य दिवसों में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, सोनभद्र से संपर्क किया जा सकता है।









