मेंड़ काटने से मना करने पर मनबढ ने वृद्ध को पीटकर किया घायल, दी तहरीर

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुरसा निवासी राम चंद्र पुत्र स्व मथुरा ने गांव के ही एक युवक पर मेंड़ काटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम कुरसा निवासी राम चंद्र पुत्र स्व मथुरा प्रसाद ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारे गांव के ही एक मनबढ युवक ने हमारे खेत के बगलगिर बंधे मेंड़ को बार बार काट दे रहे हैं, बुजुर्ग ने जब मना किया तो उक्त मनबढ युवक ने बुजुर्ग को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *