पुरानी रंजिश को लेकर पिता ने पुत्रों के साथ मिलकर बुजुर्ग को मार-पीट कर किया घायल, दी तहरीर
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवास माफी निवासी राम ललीत पुत्र स्व विदेशी ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही मनबढों पर पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवास माफी निवासी राम ललीत पुत्र स्व विदेशी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 25 जून को शाम पांच बजे के करीब घूंटा से भैंस छुटा जाने को लेकर गांव के ही पिता ने अपने तीन पुत्रों के साथ मिलकर मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझ घायल को अस्पताल भिजवाया।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।








