रोटरी क्लब यूफोरिया गोरखपुर के तत्वाधान में स्कूल के बच्चों द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया

“हम आने वाली पीढ़ियों को जो सबसे अमूल्य विरासत दे सकते हैं, वह है एक हरा-भरा और स्वच्छ पर्यावरण। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा, स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है।”

गोरखपुर। रोटरी क्लब यूफोरिया गोरखपुर द्वारा 6 जुलाई 2026 को रोटरी क्लब यूफोरिया गोरखपुर विद्यालय के उत्साही बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना, प्रकृति के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना तथा हरित एवं स्वच्छ भविष्य की दिशा में सामूहिक प्रयास करना था।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष Rtn. रुचि केडिया, सचिव Rtn. अंकिता रुंगटा एवं कोषाध्यक्ष Rtn. अंजनी गुप्ता की प्रेरणादायी उपस्थिति रही। साथ ही Rtn. नेहा पोद्दार एवं Rtn. नेहा बैरोलिया ने भी इस सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग एवं महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई, जिससे यह अभियान और अधिक सफल एवं प्रेरणादायक बना।
यह कार्यक्रम रोटरी के “Create Lasting Impact” के उद्देश्य को साकार करते हुए पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक सेवा एवं बच्चों में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।
आइए, मिलकर पौधे लगाएँ, प्रकृति की रक्षा करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य का निर्माण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *