दबंगों ने रंजिशवश युवक पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतारा, परिवारजनों को भी दिया जान से मारने की धमकी

गोरखपुर । थाना सिकरीगंज ग्राम ढखवा बाजार निवासी रामअशीष पुत्र लल्लू गोरखपुर प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता कर अपनी व्यथा सुना प्रशासन से गुहार की हमारे छोटे भाई की हत्या चार सप्ताह पूर्व में हो गयी थी कि अब मेरी हत्या करने की धमकी सोनी पुत्री अरविन्द, पन्नेलाल पुत्र रामवदन, अनिल पुत्र राबदन, सीता पुत्री लाल बिहारी, भोलू पुत्र प्रद्युमन सभी निवासीगण ग्राम-ढखवा बाजार,गोरखपुर, और गुलन्धर पुत्र त्रिभुवन, करीमन पुत्र चिरकूट, उमेश पुत्र रामधारी, राजू पुत्र रामधारी सभी निवासीगण ग्राम-ब्रह्मसारी, थाना-बेलघाट, जनपद-गोरखपुर दे रहे है। उक्त सभी मेरी कभी भी किसी समय हत्या कर सकते है। उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष, थाना-सिकरीगंज, गोरखपुर, क्षेत्राधिकारी-खजनी, गोरखपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय, गोरखनाथ कैम्प, गोरखपुर एवं न्यायालय के निर्देश एवं प्रार्थना पत्र के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया।
बताते चले पिन्टू लाल 30-05-2026 को घर से बाजार के लिए निकला था शिवपुर बारिगांव तिराहे के पास सायं 07:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर मेरे गांव के अरविन्द पुत्र रामकवल, मीरा पत्नी अरविन्द व रामबदन पुत्र सामरथी ग्राम ढखवा बाजार, थाना सिकरीगंज व मीरा के भाई के लड़के मुकेश, सम्मेलन पुत्रगण उमेश साहनी साकिन ब्रह्मसारी थाना बेलघाट, जिला गोरखपुर व अन्य लोग जान से मारने की नियत से पिन्टू लाल के ऊपर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिये और मरा हुआ जानकर भाग गये। इसी बीच राहगीरो के सहयोग से घटना स्थल से घर पर युवक को ले आये परिवारजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ढेबरा ले गये वहां से डाक्टरों द्वारा बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मेरे पिन्टू लाल की मृत्यु हो गयी।
पिंटू लाल की मृत्यु के बाद परिवारजनों ने प्रशासन से प्रेस वार्ता कर प्रशासन से गुहार की दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर हम लोगों की जानमाल की सुरक्षा करे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *