राष्ट्रीय एकता, भाईचारा एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु जिला एकीकरण समिति की बैठक 27 जून को

जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी बैठक

साम्प्रदायिक सौहार्द एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने पर होगा विचार-विमर्श

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी दिनेश कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला एकीकरण समिति की प्रथम त्रैमासिक बैठक दिनांक 27 जून, 2026 को अपराह्न 2ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मा० अध्यक्ष, जिला पंचायत, सोनभद्र द्वारा की जाएगी।
बैठक में जनपद में राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना को और अधिक प्रोत्साहित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही सामाजिक सौहार्द, आपसी सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण को बनाए रखने हेतु आवश्यक सुझावों एवं कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक के दौरान जनपद में साम्प्रदायिक एकता एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा भी की जाएगी तथा विभिन्न विभागों एवं संबंधित अधिकारियों से आवश्यक सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *