गोरखपुर के डीजल चोर युवकों को मऊ पुलिस ने दबोचा

एक को पैर में मारी गोली, चार हुए गिरफ्तार

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

मऊ। जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के पुलिस और डीजल चोरी करने वाले गैंग के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ कुसुम्हा चट्टी के पास हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश की पहचान उपेंद्र राजभर, निवासी चौरी-चौरा, के रूप में हुई है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। वहीं उसके साथ मौजूद अन्य आरोपियों बाबूलाल, त्रिपेश , धीरज समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।बताते चलें कि 2 दिन पहले दोहरीघाट में एक ट्रक ड्राइवर को इन लोगों ने गोली मारी थी। इस गैंग के यह चारों आज गिरफ्तार किए गए हैं।वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला गैंग मऊ की तरफ से आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कुसुम्हा चट्टी के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान दो संदिग्ध गाड़ियां आती हुई दिखाई दीं। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और दूसरे रास्ते की ओर भागने लगे।पुलिस ने तत्काल पीछा शुरू किया। इसी बीच मादी की तरफ गश्त पर मौजूद सेकेंड मोबाइल वैन को भी अलर्ट किया गया, जिसके बाद दोनों तरफ से घेराबंदी कर बदमाशों को कुसुम्हा के पास रोक लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *