निबंधन प्रक्रिया के निजीकरण के विरोध में गोला कलेक्ट्रेट बार की हुई बैठक 

दो दिन रजिस्ट्री एवं न्यायालय कार्य का किया गया  बहिष्कार

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। गोला तहसील कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को निबंधन प्रक्रिया के निजीकरण के विरोध में एक आवश्यक बैठक आयोजित किया।बैठक की अध्यक्षता बार गोला के अध्यक्ष रंतीदेव मिश्रा एवं संचालन आमोद कुमार गौड़ ने किया। बैठक में उपस्थित समस्त अधिवक्तागण,दस्तावेज लेखक और स्टांप विक्रेता  ने सर्व सम्मत से निर्णय लिया कि सरकार द्वारा निबंधन के संबंध में लिए गए गलत निर्णय निजीकरण के विरोध में 23एवं 24 जून को कोई भी रजिस्ट्री एवं न्यायालय से संबंधित कार्य नहीं किया जाएगा। यदि इस काले कानून को वापस नहीं लिया गया तो इसके संबंध में अगली बैठकें आगे की रणनीति तय किया जाएगा।इस बैठक में प्रमुख रूप से श्रीनिवास पाण्डेय भारद्वाज पाण्डेय गिरिजेश शाही इंदुभूषण ओझा अरुण मिश्रा गणेश शंकर भारती आलोक मौर्य कोमल प्रसाद रविन्द्र नाथ दुबे रामलखन राय हरिप्रसाद भारती ओमप्रकाश मिश्रा विद्या निवास दुबे बनवारी यादव बैजनाथ यादव  आदि समस्त अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *