जन भागीदारी संकल्प मोर्चा उत्तर प्रदेश में तीसरा विकल्प बनेगाः अरुण कुमार श्रीवास्तव

गोरखपुर/ जौनपुर जन भागीदारी संकल्प मोर्चा की विशाल बैठक जौनपुर के रिवर व्यू गार्डन में संपन्न हुई ।बैठक में 26 पार्टी एवं विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बोलते हुए विश्व शांति मिशन के अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अगर इसी तरह से जनाधार बढ़ता रहा तो जन भागीदारी संकल्प मोर्चा उत्तर प्रदेश में सरकार का विकल्प बन सकता है। राष्टीय क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन के गुप्ता ने कहा कि हमें एकजुट होकर के सरकार के विकल्प के रूप में तैयारी करने की जरूरत है, जनता इस सरकार से ऊब चुकी है। राष्ट्रीय संविदा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिस तरह से छोटे दलों का संगठन जन भागीदारी संकल्प मोर्चा के रूप में एकत्रित हुआ है यह साबित करता है कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने हर वादे को पूरी करने में विफल रही है इसलिए यह मोर्चा ही जनता के लिए एक विकल्प बचा है। विभिन्न पार्टी और संगठनो के अध्यक्षों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अब एकजुट हो जाने की जरूरत है जिससे कि 2027 के चुनाव में हम एक विकल्प के रूप में उभर सकें। लौकिक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनार्दन चौहान ने जो बरहज देवरिया से विधानसभा के प्रत्याशी ने हर कीमत पर मोर्चा के लिए एकजुट होने की बात कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *