सीएमओ ने पीपीगंज नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
गोरखपुर। पीपीगंज मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश कुमार झा ने पीपीगंज में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. झा ने दवाओं की उचित रखरखाव, स्टोरेज, केंद्र की साफ-सफाई और जच्चा-बच्चा केंद्र (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र) को शीघ्र शुरू करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में सभी सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएं ताकि स्थानीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज के प्रभारी डॉ. विनोद वर्मा,फार्मासिस्ट रेनू चौहान,एलटी दिनेश कुमार चौरसिया,एसटीएस दीपक,
एएनएम शोभा चौधरी, दीप माला भारती, जया त्रिपाठी वार्ड बॉय जितई,आशा एवं आशा संगिनी मौजूद रहे।सीएमओ ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें और किसी भी प्रकार की कमी आने पर तत्काल सूचित करें।








