कूड़े के ढेर जलने से दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर ,नगर कौंसिल मुकेरियां मौन

नगर कौंसिल मुकेरियां के ईओ को कई बार सूचना फिर भी नहीं रुकी कूड़ा जलानें की समस्या
ज़हरीले धुएं से परेशान जनता, प्रशासनिक लापरवाही पर उठ रहे सवाल
दिल्ली। मुकेरियां शहर कुढ़े के ढेर जलानें की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कूड़ा जलानें से फैल रहें ज़हरीले धुएं ने लोगों का सांस लेना तक मुश्किल कर दिया है स्थानीय निवासियों कख कहना है कि इस संबंध और सूचनाएं दी जा चुकी है लेकिन स्थिति में कोई सुधार देखने को नहीं मिला
लोगों के अनुसार कूड़ा जलानें से निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है बच्चों बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है
नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो यह समस्याओं और गंभीर रूप धारण कर सकती है लोगों और भारतीय मानवाधिकार महासंघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और शहर में कूड़ा जलानें पर पूर्ण रोक लगाई जाएं
भारतीय मानवाधिकार महासंघ ने इस मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रत्येक नागरिक का अधिकार है
भारतीय मानवाधिकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि यदि जनता की स्वास्थय संबंधित समस्याओं को लगातार नज़र अंदाज़ किया गया तो संबंधित विभागों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए








