गीडा में मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्रों में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए तैयारी शुरू। थाना गीडा, विकासखंड पिपरौली क्षेत्र में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता गीडा थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय ने की। चौकी इंचार्ज गीडा अमरेश सिंह और चौकी इंचार्ज भंड़सार भी मौजूद रहे। बैठक में ताजिया की लंबाई को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि ताजिया की सामान्य लंबाई रखी जाए।
प्रशासन का मकसद स्पष्ट है – मोहर्रम के दौरान कहीं कोई अवरोध या विवाद उत्पन्न न हो। ताजिया की निर्धारित लंबाई से बिजली के तारों और पुल-पुलियों के नीचे निकलने में आसानी होगी। इससे जुलूस निर्बाध रूप से निकल सकेगा और शांति व्यवस्था कायम रहेगी।थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय ने कमेटी सदस्यों से अपील की कि मोहर्रम को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन हर पल मुस्तैद है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।बैठक में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, धर्मगुरु और ताजिया कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
मोहर्रम सिर्फ गम का जुलूस नहीं, बल्कि एकता और बलिदान का संदेश है। गीडा प्रशासन की ये पहल उस संदेश को जमीन पर उतारने की दिशा में अहम कदम है।
ताजिया की सामान्य लंबाई पर बनी सहमति , शांति-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर।