राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा जिला कमेटी गोरखपुर का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम संपन्न

गोरखपुर । राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा जिला कमेटी गोरखपुर का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन दीवानी कचहरी के सामने किया गया कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मा.जालिम प्रसाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा एवं विशिष्ट तिथि- डॉ. राम भजन जी(जिला पंचायत सदस्य) प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा उत्तर प्रदेश तथा बतौर अतिथि – चंद्रिका प्रसाद भारती (एडवोकेट) राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा तथा कार्यक्रम के पर्यवेक्षक मा. रामानुज राव (एडवोकेट)राष्ट्रीय विधि सलाहकार राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा रहें। मुख्य अतिथि- जालिम प्रसाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,विशिष्ट अतिथि- डॉ.राम भजन प्रदेश, चंद्रिका प्रसाद भारती एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज राव एडवोकेट राष्ट्रीय विधि सलाहकार ने तथागत बुद्ध व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया । जिला कमेटी गोरखपुर के दीपक प्रिय जिला अध्यक्ष, राम बचन पासवान जिला उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ,बृजेश कुमार निषाद जिला महासचिव, नंदलाल पाल जिला कोषाध्यक्ष,जिला कमेटी सदस्य- रामजतन मानव शैलेश कुमार, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र मौर्य, गिरजा गौतम,सूर्या विश्वास, बृजेश कुमार भारती, रामबाहाल को संविधान की शपथ दिलाया गया। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद भारतीय एडवोकेट ने कहा कि सभी पदाधिकारी गण को शपथ ग्रहण समारोह की हार्दिक बधाई देता हूं कि आप संगठन के लक्षण उद्देश्यों को लेकर राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के कारवां को आगे बढ़ाएं और और 12 व सितंबर 2026 को चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा का कुशीनगर में सुनिश्चित किया गया है उसको सफल बनाने के लिए सभी लोग सहयोग करें। विशिष्ट अतिथि जालिम प्रसाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी सम्मानित साथी करवा को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है अतिथि के विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर राम भजन प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए आप सभी लोग साथियों को गांव गांव तक सदस्य बनाकर ग्रामीण अंचल पर कमेटी गठित कर उनकी समस्याओं को निजात दिलाने का काम करना होगा। राष्ट्रीय विधि सलाहकार रामानुज राव एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए तन मन धन के साथ लगकर कुशीनगर की महा महापरिनिर्वाण स्थलीय पर ऐतिहासिक अधिवेशन होगा। शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित चंद्रिका प्रसाद भारती एडवोकेट ओंकार धारिया शैलेश कुमार डॉ राम भजन रामबहाल बृजेश कुमार निषाद प्रदीप कुमार दिनेश कुमार रामप्रीत प्रसाद नंदलाल पाल रामानुज राव एडवोकेट सुरेश प्रसाद सुरेंद्र कुशवाहा वीरेंद्र मौर्या राम बचन बजरंगी दीपक प्रिय अनिरुद्ध प्रसाद सूर्या विश्वास आदि लोग मौजूद रहे।








