प्रजापति स्वाभिमान एसोसिएशन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

गोरखपुर। प्रजापति स्वाभिमान एसोसिएशन के तत्वाधान में आज यहां आयोजित हरिओम नगर में वैष्णवी लॉन के प्रांगण में वर्ष 2026 में उच्च श्रेणी में उत्तीर्ण हाईस्कूल, इण्टर मीडिएट व अन्य तकनीकी शिक्षा में 70% से ऊपर उत्तीर्ण लगभग 200 छात्र-छात्राओं को प्रजापति समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए.डी. जे.कमलापति प्रजापति व डा. राम कोमल प्रजापति (लखनऊ) एवं तमाम प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, अधिकारी अधिवक्ता, उच्च व्यावसायी एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, स्कूल बेग, गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ डा. बी.आर. अम्बेडकर, डा. रत्नाप्पा कुम्हार, संतराम बी.ए. के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के 5 मुख्य अतिथि ए.डी.जे.कमलापति प्रजापति एवं, महंत बालक दास अयोध्या, विरेन्द्र प्रजापति, छितेश्वर प्रजापति, डा. वरदानी प्रजापति, बाल किशुन प्रजापति, डा. उमाशंकर प्रजापति का सम्मान प्रजापति स्वाभिमान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैंच एवं माल्यार्पण कर मंचाशीन कराया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रो. डा.राम कोमल प्रजापति व चौधरी श्रीराम प्रजापति ने किया। मंच का संचालन प्रभात व विनय प्रजापति प्रधान ने किया। सभा की अध्यक्षता करते हुए डा. राम कोमल प्रजापति ने कहा कि छात्र- छात्रओं को दृढ़ संकल्प के साथ उच्च लक्ष्य के प्रति समर्पित होना होगा। इसी क्रम में महंत बालक दास ने कहा कि शिक्षा से ही अपने मुकाम को हासिल कर सकते है। शिक्षा व शेरनी को दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा । इसी क्रम में अधिशासी अभियन्ता राजेश प्रजापति ने अपने संबोधन में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आजादी के 69 वर्षों के बाद भी समाज मुख्य धारा से बहुत पीछे है। शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारण के साथ पूरे तनमयता से अध्ययन करें सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्रम में आये हुए मुख्य अतिथि ए.डी. जे.कमलापति प्रजापति, इं. विरेन्द्र कुमार प्रजापति (लखनऊ),, डा. विकास चक्रधारी, कुन्दन प्रजापति, बाल किशुन प्रजापति, शनि प्रकाश सिंह, करूणा निधान प्रजापति, इं. विरेन्द्र प्रजापति (लखनऊ), विनोद प्रजापति, मणि प्रकाश सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से हाई स्कूल में खुशी प्रजापति, रोशनी प्रजापति, सुनैना प्रजापति, अभय प्रजापति, सृष्टि प्रजापति, रोहन प्रजापति इंटरमीडिएट में अनुराग प्रजापति, संध्या प्रजापति, विद्या प्रजापति, स्तुति प्रजापति, अंशु प्रजापति, शिवम प्रजापति उच्च शिक्षा में पल्लवी प्रजापति, मिताली प्रजापति समेत अन्य मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रजापति स्वाभिमान एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश प्रजापति व उनकी पूरी टीम में शामिल विनय प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति (अध्यापक), अजय प्रजापति, अम्बिके प्रजापति, चन्द्रभान प्रजापति (पार्षद), राधेश्याम प्रजापति (पत्रकार), इं. सुभाष प्रजापति, धमेन्द्र प्रजापति, दुर्गा प्रसाद प्रजापति (खण्ड विकास अधिकारी), राम लखन प्रजापति, विवेश प्रजापति, संजय प्रजापति, अविनाश प्रताप प्रजापति, असरफी लाल प्रजापति, समेत सैकड़ों लोगों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *