पैसे के लेनदेन में युवक की मार पीट कर हत्या, प्रशासन से परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

गोरखपुर । सुबास चन्द्र बोस नगर गोरखनाथ,गोरखपुर निवासी अशोक कुमार मिश्रा ने गोरखपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रशासन से मांग की अशोक मिश्रा पुत्र नितिश मिश्रा उम्र 26 वर्ष लगभग, जनपद-मऊ के रामाश्रय सिंह इंस्टिट्यूट आफ फार्मेसी, तहसील महोमदाबाद शोहाना बस्ती खीरिया, थाना-रानीपुर में डी० फार्मा प्रथम वर्ष का रेगुलर विद्यार्थी था तथा विद्यालय में ही हास्टल में रहता था। प्रार्थी का पुत्र दिनांक 17. 05.2026 को लगभग 05:30 बजे शाम को स्थानीय बाजार काझा स्थित पिन्टू कुमार के अण्डे की दुकान पर अण्डा खाने गया था जहां पर 150/-रू0 के लेन-देन को लेकर पिन्टू कुमार से वाद विवाद हो गया। अण्डे के बगल में शराब की दुकान के कर्मचारी अग्रेश तिवारी उर्फ बाबा व उनके अन्य सहयोगीयों द्वारा नीतीश से उक्त 150/- रू0 के लिए गाली गलौज व हाथा पाई किया गया। उक्त पूरी घटना के बावत उसने अपनी छोटी बहन निशि मिश्रा को बताया और कुछ देर बाद 150/- रू० पिण्टू कुमार को फोन पे कर दिया। कुछ देर बाद लगभग 07:40 पर नीतीश ने पुनः अपनी बहन को फोन किया और बताया कि स्थानीय पुलिस चौकी के कुछ लोग पिण्टू कुमार, अमरेश तिवारी उर्फ बाबा उसके साथ बुरी तरह से पीट रहे है और उसके कुछ देर बाद ही उसका मोबाईल स्वींच आफ हो गया। उसके बाद उसकी बहन व अन्य घर वालो ने लगातार फोन किये लेकिन उसका फोन लगातार स्वींच आफ ही रहा। तत्पश्चात् उसके घर वालो ने उपरोक्त कालेज में फोन किया जहां कोई भी सन्तोषजनक उत्तर नही मिला। अगले दिन कोई अज्ञात ने फोन किया और बोला कि पुलिस डिर्पाटमेन्ट से बोल रहा हूँ, आपके लड़के का कपड़ा और मोबाइल सूर बाबाकुटी के पोखरे के पास मिला है, मोबाईल आन करके बात कर रहा हूँ, जिस पर अपने पुत्र के बावत पूछा तो उक्त पुलिस वाले ने बताया कि पुत्र की लाश ग्रामसभा-काझा रामबन स्थित सूर बाबा कुटी के पोखरे में पड़ी है, प्रार्थी जब इस जगह पर पहुँचा तो देखा कि पुत्र की लाश पोखरे के बाहर पड़ी है. उसके शरीर पर काफी चोटे है, नीतीश की हत्या पिण्टू कुमार, अमरेश तिवारी उर्फ बाबा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कर दिया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से भी हत्या की पुष्टि हो रही है। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर भी मैं गया, श्रीमान् प्राथमिकी उक्त मुल्जिमानों के विरूद्ध दर्ज करले किन्तु उनके दबाव में आकर जो काफी प्रभावशाली व दबंग व्यक्ति है। प्राथमिकी दर्ज करने में थाने द्वारा हिला हवाली किया जा रहा है। जिसके बावत मैं वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक जनपद मऊ से मिला किन्तु उसके विरूद्ध कोई कुछ करने को तैयार नही है। नीतीश के पिता सेना का रिटायर्ड व्यक्ति है। उक्त लोगो से न्याय पाने में थक गया है। वह थक हार कर प्रेस वार्ता कर प्रशासन से मांग की कि पुत्र की र्निमम हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की कृपा की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *