अधिवक्ताओ ने इमामबाड़ा स्टेट सज्जादानशीन अदनान फ़र्रुख़ शाह मियाँ साहब से किया मुलाक़ात

गोरखपुर l मोहर्रम को देखते हुए आज शहर के प्रमुख अधिवक्ता इमामबाड़ा स्टेट पहुचकर स्टेट के सज्जादानशीन अदनान फ़र्रुख़ शाह मियाँ साहब से शिष्टाचार भेंट किया l मोहर्रम के महीना शुरू होने से पहले अमन-ओ-मोहब्बत, इत्तेहाद और भाईचारे का पैग़ाम लेकर आज इमामबाड़ा स्टेट अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ हाज़िरी का शरफ़ हासिल हुआ। इस मौक़े पर जनाब अयान अली शाह मियां साहब को भारत का संविधान बतौर-ए-तहफ़्फ़ुज़-ए-जम्हूरियत भेंट किया गया। मियाँ साहब अदनान फ़र्रूख़ शाह ने सभी अधिवक्ताओ से कहा कि आप लोग अपना क़ीमती समय निकालकर आये है । हम सभी का इस्तक़बाल व स्वागत करते है। अधिवक्ता समाज के उत्थान के लिए हमारी जो जरूरत हो आप बताये इमामबाड़ा स्टेट आप के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है। मुलाक़ात के दौरान समाज से जुड़े कई अहम मसाइल पर तफ़सीली गुफ़्तगू हुई। ख़ास तौर पर तालीम, स्कूलों की बेहतरी, नई नस्ल की बेहतर तरबियत और रोशन मुस्तक़बिल के लिए इल्म की अहमियत पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।हमारा पुख़्ता यक़ीन है कि किसी भी क़ौम की तरक़्क़ी की बुनियाद इल्म, अख़लाक़, आपसी इत्तेहाद और मुल्क के दस्तूर के एहतराम पर क़ायम होती है। मोहम्मद आसिम, एडवोकेट संस्थापक, लिमरा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, एडवोकेट मकसूद आलम,तनवीर अहमद एडवोकेट,फ़िरोज़ आदिल एडवोकेट,अफ़ताब हुसैन एडवोकेट,मोहम्मद जैद एडवोकेट,अदनान हुसैन एडवोकेट,नीरज शाही एडवोकेट,महबूब आलम फ़ारूक़ी एडवोकेट, मोहम्मद तबील एडवोकेट के अलावा इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद,हाजी सोहराब ख़ान,शकील शाही फज़ल ख़ान,अफताब अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *