पेट्रोल पंप पर तेल भरवाकर दबंग हुए,फरार, एसएसपी से मिलकर न्याय की लगाई गुहार

​गोरखपुर। बड़हलगंज क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप संचालिका मंजू शाही ने न्याय की मांग को लेकर उच्च पुलिस अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया है।संचालिका का आरोप है कि उनके पेट्रोल पंप पर आए कार सवार युवक पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे दिए बिना फरार हो गए,लेकिन स्थानीय पुलिस ने मामले में महज खानापूर्ति की।मंजू शाही के अनुसार,उनके पेट्रोल पंप पर पहली घटना 5 अप्रैल और दूसरी घटना 23 मई को हुई।दोनों ही मौकों पर कार सवार युवकों ने पेट्रोल डलवाया और भुगतान किए बिना मौके से भाग निकले।इस बार-बार हो रही घटनाओं से पेट्रोल पंप संचालिका को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।मंजू शाही ने बताया कि दूसरी घटना के बाद,उन्होंने किसी तरह संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।हालांकि, संचालिका का आरोप है कि पुलिस ने इस गंभीर मामले को हल्के में लिया।उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बजाय,केवल शांति भंग (धारा 151) के तहत मामूली कार्रवाई की और उन्हें छोड़ दिया।​स्थानीय पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट और नाराज मंजू शाही अब न्याय की उम्मीद में गोरखपुर स्थित उच्च पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची हैं। उन्होंने अपनी फरियाद सुनाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। संचालिका ने यह स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाओं से पेट्रोल पंप संचालकों में असुरक्षा का भाव पैदा होता है,इसलिए उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। ​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *