105 संस्थापक सदस्यों की उपस्थिति में राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी का गठन

महिलाओं को 40% प्रतिनिधित्व देने का ऐतिहासिक निर्णय, मुख्य पदाधिकारियों ने ली शपथ, चुनाव आयोग में पंजीकरण के लिए होगा आवेदन
गोरखपुर। राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी की प्रथम साधारण सभा की बैठक जिला गोरखपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ जनसेवक व प्रबुद्ध चेहरा पंडित बृजेश पाण्डेय ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता कि प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
इस अवसर पर 105 संस्थापक सदस्यों की उपस्थिति में राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी के गठन की औपचारिक घोषणा की गई तथा पार्टी के नाम, उद्देश्य, संविधान एवं संगठनात्मक ढांचे को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बैठक में संगठन को लोकतांत्रिक एवं समावेशी स्वरूप प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु पार्टी की कार्यकारिणी एवं विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों में महिलाओं को 40 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने का ऐतिहासिक निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही,जिन्होंने इस निर्णय का स्वागत किया।
साधारण सभा में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कुलदीप पाण्डेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष, अशोक कुमार चंद्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिलेश मल्ल को राष्ट्रीय महासचिव तथा रमेश पाण्डेय को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों को संगठन, संविधान एवं जनसेवा के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।
बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए कार्य करेगी। पार्टी का मूल उद्देश्य “सबका सम्मान – सबका कल्याण” के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाना है। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय भी लिया गया कि पार्टी के विधिवत पंजीकरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग में आवेदन किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय को अधिकृत किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी शीघ्र ही सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर निर्वाचन आयोग में पंजीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करेगी।
बैठक के अंत में अध्यक्षता कर रहे बृजेश पाण्डेय ने सभी संस्थापक सदस्यों, पदाधिकारियों, महिला प्रतिनिधियों, नवसदस्यों एवं सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान मुख्य रूप से कुलदीप पाण्डेय,अखिलेश मल्ल, अशोक कुमार चंद्रा,रमेश पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, प्रमोद चोखानी,धनंजय द्विवेदी, रामेश्वर मिश्रा, रविंद्र मोहन त्रिपाठी,शिवनारायण जायसवाल, शैलजा पाण्डेय,नीरज मिश्रा, सारिका मिश्रा, ज्योति,संगीता,दीप मित्रम,नितिन श्रीवास्तव,सूर्य प्रकाश पाण्डेय,रितांशु गुप्ता, नारायण दत्त तिवारी,अरुण राज मिश्रा, अजय गुप्ता,आशुतोष तिवारी, प्रेम शंकर, अर्चना गुप्ता, ब्रह्मानंद,शिव कुमारी, जगदीश यादव,प्रतिमा शुक्ला, सत्येंद्र निषाद, अभिषेक निषाद,शक्ति कसौधन, अविनाश चौबे,धनंजय पाण्डेय,पंडित नागेंद्र पाठक, पंडित कृष्ण मोहन,राजकुमार लाल,राधा कृष्ण पाठक, निरंकार चौरसिया, अखिलेश तिवारी, अनीश पटेल, योगेंद्र पाण्डेय,आलोक शर्मा, सुनील मणि त्रिपाठी एवं अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित थे.








