जनपद के प्रभारी मंत्री एवं मा० राज्य मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग श हंसराज विश्वकर्मा 04 जून को करेंगे सोनभद्र का दौरा
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -जनपद
के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, हंसराज विश्वकर्मा दिनांक 04 जून 2026 को जनपद सोनभद्र के भ्रमण पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री प्रातः 09:00 बजे वाराणसी स्थित सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 10:30 बजे सर्किट हाउस, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र पहुंचेंगे। इसके उपरांत वह जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगे।
प्रातः 11:00 बजे मा० प्रभारी मंत्री जी कलेक्ट्रेट सभागार, रॉबर्ट्सगंज में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के संबंध में प्रशासनिक समन्वय समिति एवं कोर कमेटी की तैयारी एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।
इसके पश्चात अपराह्न 01:10 बजे सर्किट हाउस, रॉबर्ट्सगंज पहुंचकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 02:00 बजे मध्याह्न भोजन के उपरांत मा० मंत्री अपराह्न 02:45 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सायं 04:30 बजे सर्किट हाउस, वाराणसी पहुंचेंगे।








