सर्विस लेन सड़क नहीं बना तो सीएम के आगमन पर किया जायेगा घेराव- प्रमोद यादव

पूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेय

सोनभद्र -रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और भाजपा जनप्रतिनिधियों के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया कि रॉबर्ट्सगंज में जर्जर सड़कों से लोग घायल हो रहे हैं, स्कूल जाते समय स्कूली बच्चे सायकिल से गिर रहे हैं, जबकि सर्विस लेन सड़क चंडी होटल तक काफी जर्जर हो चुकी है। जबकि सोनभद्र जिला सबसे ज्यादा राजस्व देता है फिर यहां के लोगों के साथ बेहतर सुविधाएं न देकर धोखा किया जा रहा है। भाजपा के जनप्रतिनिधिओं को जनता की सस्याओ से कोई सरोकार नहीं है, जल्द ही भाजपा जनप्रतिनिधि को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा घेरने का काम किया जायेगा। जर्जर सड़कों से जब बच्चे चोटिल होते हैं तो मां को कितनी पीड़ा होती है, लेकिन भाजपा सरकार मां के दर्द को भी नहीं सुन रही है। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा सोनभद्र में जंगल राज कायम है गड्ढा युक्त सड़के जर्जर सड़के कायम है लेकिन यहां का जिला प्रशासन मौन है और इसी रास्ते पर समाज कल्याण मंत्री और भाजपा के जन प्रतिनिधि जाते हैं लेकिन मुदो आंख कतो कुछ नाहीं वाली कहावत है। भाजपा जनप्रतिनिधि आंख काली पट्टी बांधकर सोए हुए हैं इसलिए हम लोग यहां पर प्रदर्शन कर रहे हैं हम यह भी बताना चाहते हैं भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि अभी कुछ दिन पहले प्रदर्शनी पर बुलडोजर चलवाने का काम किये है। लेकिन उपसा कंपनी पर टोल प्लाजा पर जर्जर सड़कों को लेकर बुलडोजर आज तक नहीं गरजा। लगातार बच्चे छोटी हो रहे हैं लेकिन यह भारतीय जनता पार्टी के लोग आंख मरे हुए हैं चाय भरतार प्रदेश की भाजपा सरकार ने दावा किया था गड्ढा युक्त सड़कों को झज्जर सड़कों को इन्होंने भरने के लिए कहा था कि हम लोग अरबो रुपए खर्च करेंगे लेकिन हमको तो लगता है कि गड्ढा युक्त जो यह सड़क है उसके नाम पर और वह रुपए का बंदर बात हुआ है यहां के जिला प्रशासन चाहे जन प्रतिनिधि सब पैसे को डकारें हैं जनता से कोई मतलब नहीं है लेकिन हमें भी बताना चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एक हफ्ते के अंदर अगर रोड का सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों के घर पर पहुंचकर गिराव करने का काम करेगी। जुनैद अंसारी ने कहा लगातार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से कई बार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए ज्ञापन दिया गया, लेकिन यहां की जिला प्रशासन सुनने का नाम नहीं ले रही है। 15 तारीख को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोनभद्र में आगमन है अगर रोड नहीं बनती है तो समाजवादी पार्टी योगी जी को भी ज्ञापन देने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *