प्राइमरी स्कूलों का मर्जर, मदरसो का ध्वस्तिकरण के खिलाफ भाकपा माले ने सौंपा ज्ञापन
पूर्वा टाईम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। भाकपा माले से संबद्ध ऐक्टू द्वारा प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत भाकपा माले का प्रतिनिधिमंडल दो जुलाई को बांसगांव उप जिलाधिकारी से मिलकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौपा।ज्ञापन में मांग किया गया है कि 27000 प्राइमरी स्कूलों का मर्जर करने के नाम पर सरकार प्राईमरी स्कूल बंद करने का अभियान चला रखी है जिससे लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार में हो जाएगा, जो गरीबों के बच्चे हैं। इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए ।इसी तरह मदरसों पर चल रहे बुलडोजर की कार्यवाही से यतीम बच्चे जो इमदाद पर अपनी शिक्षा लेते हैं को शिक्षा से बाहर कर देने का काम सरकार कर रही है। इस पर भी तत्काल रोक लगाई जाए।प्रतिनिधिमंडल में भाकपा माले राज्य स्थाई समिति सदस्य राजेश साहनी, भाकपा माले जिला सचिव राकेश सिंह ,डॉक्टर प्रभुनाथ सिंह, ऐहतसामूल, अमित सिंह, चंद्रिका प्रसाद आदि शामिल रहे।








