स्कूल चलो अभियान फेज 2 की रैली विधायक ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
पूर्वा टाइम्स- विजय ओझा

मिर्जापुर। स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चक्र 1 जुलाई से 15 जुलाई तक निर्धारित किया गया है। उक्त क्रम में बुधवार को सुबह मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के द्वारा कंपोजिट विद्यालय गोल्हनपुर विकासखंड राजगढ़ के छात्र छात्राओं के रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सरकार की मंशा है कि परिषदीय विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा नामांकन हो। छ वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों का नामांकन बाल शिक्षा अधिकार नियम के तहत कराना जरूरी है। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी राजगढ़ संजय कुमार, गोलहनपुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान श्री इंस पटेल, ARP अरुण दूबे, अनिल कुमार सिंह, नोडल शिक्षक संकुल संजय कुमार,विद्यालय की प्र अ श्रीमती चन्द्रकला सिंह , दिलीप कुमार सिंह, सूर्यबली सिंह, महेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, ओम राहुल सिंह , दूधनाथ सोनकर, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।








