स्कूल चलो अभियान अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कालेसर में बच्चों और शिक्षकों ने निकाली रैली।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवां गोरखपुर। पिपरौली ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र स्थित के प्राथमिक विद्यालय कालेसर के छात्रों को शिक्षकों द्वारा रैली निकालते हुए सबको जागरुक करते हुए।
स्कूल चलो अभियान अभियान के अंतर्गत बुधवार को नामांकन कराने की अपील की गई।
इस दौरान प्रधानाध्यापिक रेनू सिंह द्वारा परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। रैली में शिक्षकों और छात्रों द्वारा घर-घर जाकर अभिभावकों को पम्पलेट देते हुए पढ़ाई के महत्व को समझाते हुए अभिभावकों से अपने पाल्यों का नामांकन कराने की अपील भी की गई। रैली में बच्चे दफ्ती पर लिखे स्लोगन बच्चें सर्व शिक्षा का है कहना… पढ़ने जाएं सब भाई- बहना, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ… स्कूल में चलकर नाम लिखाओ आदि बोलते हुए चल रहे थे।
इस दौरान प्रधानाध्यापिका रेनू सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सभी सुविधाएं सुलभ करा रही है। साथ ही राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा कराकर उत्तीर्ण हुए छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति भी उपलब्ध कराती है। इस दौरान प्रधानाध्यापिका रेनू सिंह, रिनेशा सिंह, चंदा सिंह, बैरागी प्रसाद सहित सभी लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *