सदर विधायक के नेतृत्व में घुघली में निकला विशाल तिरंगा रैली

पूर्वा टाइम्स आशीष गौतम

महाराजगंज। घुघली मंडल में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में डी ए वी नारंग इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर भारी भीड़ वंदे मातरम,भारत माता की जय के नारे के साथ नगर में भ्रमण करते हुए सुभाष चौक पर संपन्न हुई तिरंगा यात्रा । इस अवसर पर विधायक ने कहा कि एक माह पूर्व गत 22 अप्रैल को श्रीनगर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की निर्ममतापूर्ण ढंग से हत्या कर दी थी। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया ।भारतीय शूरवीरों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के नौ मुख्य अड्डे नेस्तनाबूद करने के साथ ही 11 एयरबेस भी तहस-नहस कर दिए। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता इस बात का प्रमाण है कि जब मजबूत नेतृत्व दृढ़ इरादों के साथ देश हित में काम करता है, तो बड़ी से बड़ी चुनौती भी बौनी साबित हो जाती है। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार साबित कर रही है कि भारत अब केवल प्रतिक्रिया नहीं जताता है। बल्कि निर्णय करता है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि देशवासियों की सुरक्षा के लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है। सेना को सर्वोच्च सम्मान, तकनीक में आत्मनिर्भरता और दुनिया में मजबूत कूटनीतिक छवि बनाना विकसित भारत की सोच में शामिल है। विकसित भारत केवल आर्थिक दृष्टि से ही प्रगति नहीं कर रहा है , बल्कि राष्ट्रभाव, सम्मान और आत्मगौरव से भी समृद्ध हो रहा है। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य टुनटुन खान,मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, मंडल महामंत्री मनोज जायसवाल, गुड्डू सिंह, निहाल सिंह, प्रतीक सिंह, राधेश्याम गुप्ता, मान सिंह, दिनेश गिरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता, अजय रंजन, चंदन सिंह, राजेश सिंह ,संजय जायसवाल, रामशीष कुशवाहा, अमरनाथ तिवारी, अनिल प्रसाद पूर्व प्रधान सहित तमाम लोग यात्रा में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *