निशानेबाज़ों को किया गया सम्मानित

25वीं प्री-उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता गोरखपुर के निशानेबाजों ने जीते 18 पदक

अंतरराष्ट्रीय कोच गजेन्द्र राय के देख रेख में हासिल किए ऐतिहासिक सफलता

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। उभरते निशानेबाजों को किया गया सम्मानित आज गोरखपुर के लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा जब गोरखपुर शूटिंग अकादमी के प्रतिभाशाली निशानेबाज़ों ने प्रयागराज में आयोजित 25वीं प्री-उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक जीत लिए। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी शूटिंग स्पर्धाओं में से एक रही, जिसमें पूरे प्रदेश से 1200 से अधिक निशानेबाज़ों ने हिस्सा लिया। गोरखपुर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता एवं अकादमी के कोच गजेन्द्र राय का अहम योगदान रहा, जिनके प्रशिक्षण में युवा निशानेबाज़ों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज कलेक्ट्रेट गोरखपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा, सीआरओ अमित राठौर, एसडीएम सुदीप तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

पदक विजेता निशानेबाज़ एवं उनकी उपलब्धियाँ

1.  आदित्य प्रताप सिंह – 3 स्वर्ण, 1 कांस्य
2.  राघवेंद्र प्रताप सिंह – 1 स्वर्ण
3.  धनंजय सिंह – 1 स्वर्ण
4.  अंशिका पांडेय – 1 स्वर्ण, 1 रजत
5.  उमर अंसारी – 1 स्वर्ण, 1 रजत
6.  अभिनव यादव – 1 कांस्य
7.  यश श्रीवास्तव – 1 कांस्य
8.  रुद्रांश ठाकुर – 1 कांस्य
9.  शौर्य प्रताप सिंह – 1 स्वर्ण
10. नैतिक नायक – 1 स्वर्ण
11. आनंद सरकार – 1 कांस्य
12. हर्षित सिंह – 1 स्वर्ण

इन खिलाड़ियों ने न केवल अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम रौशन किया, बल्कि पूर्वांचल क्षेत्र में शूटिंग स्पोर्ट्स की बढ़ती संभावनाओं को भी सशक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *