राजस्व निरीक्षक को घूस लेते एंटी करप्शन ने किया गिरफ्तार

पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। बड़हलगंज में एंटी करप्शन टीम ने एक राजस्व निरीक्षक को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। गोला तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक तेज नारायण सिंह को बड़हलगंज स्थित अंबेडकर तिराहा बस स्टैंड से पकड़ा गया।
मामला गगहा क्षेत्र के मामखोर गांव के निवासी कंदर्प दूबे से जुड़ा है। कंदर्प ने 2019 में सखरूआ में 13 डिसमिल जमीन खरीदी थी। जमीन की पैमाइश के लिए वह पिछले 6 महीने से तहसील का चक्कर लगा रहे थे। राजस्व निरीक्षक ने जमीन की पैमाइश और फील्ड बुक तैयार करने के लिए 20 हजार रुपये मांगे थे। बाद में 15 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
कंदर्प ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। टीम ने जाल बिछाया और सादी वर्दी में अंबेडकर तिराहा बस स्टैंड पर तैनात हो गई। कंदर्प ने राजस्व निरीक्षक को 500-500 के नोट दिए। जैसे ही निरीक्षक ने पैसे अपनी जेब में रखे, टीम ने उन्हें दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम में संतोष दीक्षित, रायबहादुर पाल, शिवकुमार यादव, निर्मला यादव समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *