हाटा बाजार मे अवैध होटल को एसडीएम ने किया सील

अनियमितता की शिकायत पर कागजात नहीं मिले एसडीएम ने किया कार्यवाही

पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल को मंगलवार को प्रशासन ने सील कर दिया। यह कार्रवाई पिछले महीने की गई शिकायत के बाद की गई।बीते 21 अप्रैल को ग्रामीणों ने इस होटल में अनैतिक कार्य होने की शिकायत की थी। शिकायत पर गगहा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महिला कांस्टेबल न होने के कारण कार्रवाई नहीं कर सकी।उपजिलाधिकारी बासगांव ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया। जांच में होटल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। टीम ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी।मंगलवार को एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह, सीओ बासगांव दरवेश कुमार, थाना प्रभारी गगहा सुशील कुमार, एसएसआई नीरज सिंह, कानूनगो और लेखपाल की टीम ने होटल को सील किया। एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि होटल में अनियमितता पाए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *