श्री श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर किया गया भूमि पूजन व ध्वजारोहण

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा ब्लाक अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोगियाकोल में सरस्वती शिक्षा मंदिर के सामने प्रस्तावित नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन और ध्वजारोहण किया गया
इस दौरान श्रद्धालुओं की ओर से देवी-देवताओं के जयकारे से जोगियाकोल ग्राम पंचायत गूंज उठा. भूमि पूजन के साथ ही विष्णु महायज्ञ का मंडप आदि का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया. भूमि पूजन कार्यक्रम में पप्पू सिंह मुख्य यजमान के हाथों पूजन संपन्न कराया. भूमि पूजन पूरे विधि विधान से कराने के साथ ही यज्ञ के ध्वजा को स्थापित किया गया. यज्ञाचार्य रंगम महाराज अयोध्या धाम ने कहा कि सनातन संस्कृति में वसुधैव कुटुंबकम की आत्मा बसी है. यज्ञ से बल और बुद्धि प्राप्त होती है. हमें समय-समय पर यज्ञ करना चाहिए. यज्ञ 21 फरवरी 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा. वहीं 01,3,2026 को विशाल भंडारे के साथ पूर्णाहुति की जायेगी. मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष संतोष पाठक ,रविंद्र पाठक उपाध्यक्ष, ग्राम प्रधान संजय शर्मा सहित समिति के सदस्यों एवं ग्रामीण मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *