पत्रकार सेराज आलम खान के पिता का निधन शोक की लहर

पूर्वा टाइम्स सत्य प्रकाश यादव

खजनी गोरखपुर। सिकरीगंज के वरिष्ठ पत्रकार सेराज आलम खान एवं सिकरीगंज नबाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले सेवानिवृत्ति शिक्षक जिक्रउल्लाह खान की 85 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया। वह भूमिधर इंटरमीडिएट कॉलेज सिकरीगंज में शिक्षक पद से सेवानिवृत हो गए थे। उनके निधन की सूचना पर पत्रकारों, शिक्षकों व क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर खजनी कैंप कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिवंगत आत्मा के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया। कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें, इस अवसर पर उमेश राम त्रिपाठी, राम आशीष तिवारी, गजेंद्र राम त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, राजाराम यादव, शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी, अर्धचंद्र धारी त्रिपाठी, सत्येंद्र त्रिपाठी, सत्य प्रकाश यादव,शक्ति ओम सिंह, देवेंद्र त्रिपाठी, उमेश दुबे, देवानंद, नन्हे लाल यादव, एवं अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *