गोला के वार्ड संख्या 9 में कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि

पूर्वा टाईम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। नगर पंचायत गोला के वार्ड संख्या 9 गोपालपुर में कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम में “बहन हम शर्मिंदा है तुम्हारे कातिल जिंदा है” आदि नारे लगाते हुए भारी संख्या के युवकों ने क्षेत्र के गोपालपुर चौराहे से देवकली बाजार होते हुए पुनः गोपालपुर में आकर कैंडल मार्च का समापन किया कार्यक्रम का आयोजन अख्तर अहमद ने किया कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अख्तर ने कहा की बहने किसी की भी हो मेरी हो या आपकी सभी का सुरक्षित होना आवश्यक है वही रैली में मौजूद अर्थ पथिक फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्रेयश पाण्डेय ने कहा की कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर मौमिता देबनाथ के साथ हुए इस बर्बरता और घिनौने कृत्य में शामिल आरोपियों को फासी की सजा होनी चाहिए एवं हमारी बहनों को भी सतर्कता बरतनी चाहिए उन्हें किसी से मिलने या बात करने से पहले ये जरूर परखना चाहिए की वह व्यक्ति सही है या गलत, इस अवसर पर वशीम शाह, गामा, साहिल, आकाश, रविंद्र समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *