“द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल” फिल्म के डायरेक्टर सनोज कुमार मिश्रा हुए लापता

पूर्वा टाइम्स – मो० अनस

गोरखपुर। जूनियर महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या की घटना से पश्चिम बंगाल सरकार अभी कटघरे में खड़ी है तो इसी बीच “द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल” फिल्म के डायरेक्टर सनोज कुमार मिश्रा के आठ दिन से लापता होने से, ममता सरकार कलाकारों के निशाने पर आ गई है। इस फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद ही पश्चिम बंगाल सरकार का डायरेक्टर सनोज कुमार को नोटिस मिला था। जिसका जवाब देने के लिए वह 14 अगस्त को लखनऊ से निकले थे और करीब 9 दिन बीतने को है उनका कोई अता- पता नहीं है।उनके दोनों मोबाइल स्विच ऑफ जा रहे हैं। आखिरी लोकेशन पश्चिम बंगाल के एक मंदिर के पास का सामने आया है। ऐसे में बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और गायन के क्षेत्र के कलाकारों में, सनोज कुमार की गुमशुदगी एक बड़ा संकट बन गया है। जिसके लिए फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने जहां गृह मंत्रालय से इस मामले में मदद की गुहार लगाई है तो, वहीं भोजपुरी के अभिनेता और स्टार गायक मनोज मिश्र मिहिर, विवेक पांडेय समेत कई कलाकारों ने गोरखपुर से भी इस मामले में, सरकार से मदद की गुहार लगाई है। प्रेस वार्ता के जरिए कलाकारो ने ममता सरकार पर कटाक्ष किया है और कहां है कि, सच्चाई दिखाने वालों के साथ अगर कोई बुरा करेगा तो उसके साथ भी बुरा होगा। कलाकार, सिनेमा समाज का आईना होता है। इसमें प्रस्तुत कहानियों को द्वेष की भावना से नहीं देखना चाहिए।

भोजपुरी अभिनेता मनोज मिश्रा और विवेक पांडेय ने बताया कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा के गायब होने के मामले में कंगना रनोट ने गृह मंत्रालय से बात की है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए भी वह इस विषय को लोगों तक पहुंच रही हैं। तो डायरेक्टर की पत्नी मंगलवार को लखनऊ से कोलकाता उन्हें ढूंढने निकल चुकी हैं। पश्चिम बंगाल की सत्य घटनाओं पर आधीरित फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा कई दिनों से गायब हैं। उनका फोन तभी से बंद आ रहा है। डायरेक्टर की पत्नी ने किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर लखनऊ के गोमती नगर पुलिस थाने F.I.R दर्ज कराई है। सनोज मिश्रा की पत्नी मदद के कई लिए कई लोगों से गुहार लगा चुकी हैं। अब इस संकट को सभी कलाकारों ने अपना संकट मानते हुए देशव्यापी आवाज उठाने में जुट गए है। जिससे सनोज कुमार मिश्रा जहां कहीं भी हों उनकी सेवा कुशल बरामादगी हो। उनके परिवार पर छाया संकट टले। इस मामले में कंगना अगुवाई कर रही हैं। सनोज की पत्नी को उन्होनें आश्वाशन दिया कि वो खुद इनके पति को ढूंढकर लाएंगी। इस केस के सिलसिले में कंगना ने गृह मंत्रालय से भी बात की है।

दरअसल, डायरेक्टर सनोज मिश्रा की परेशानी तब से बढ़ी हुई है जब से उन्होंने फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ बनाई है। उन्हें पिछले डेढ़ साल से लगातार धमकियाँ मिल रही थीं। यह फिल्म इसी आगसट महीने रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कोलकाता पुलिस की तरफ से एक नोटिस मिला। पश्चिम बंगाल पुलिस की तरफ से इसी केस के सिलसिले में मिलने के लिए उन्हे कोलकाता बुलाया गया था। सनोज मिश्रा 14 अगस्त को ही कोलकाता में पुलिस से मिलने के लिए गए थे। जब वह कोलकाता में पुलिस से मिले तभी से उनके दोनों मोबाइल नम्बर लगातार स्विच ऑफ जा रहे हैं। उनकी कोई खोज खबर भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उनके परिवार में अफरातफरी का माहौल है। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका से डायरेक्टर का परिवार और कलाकारों का समूह ग्रसित हो गया है।उन्हे भय है कि कहीं इस फिल्म में प्रदर्शित कहानी किसी घटना की वजह न बन गई हो।वह बंगाल में इसके शिकार में बन गये हों। कलाकारों ने ममता बनर्जी सरकार पर भी निशाना साधा है और कहा कि, सनोज मिश्रा की घर वापसी सकुशल नहीं हुई तो निश्चित रूप से इसमें पश्चिम बंगाल सरकार का भी हाथ हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *