नवागत तहसीलदार ने गोला तहसील का कार्यभार किया ग्रहण

पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। गोला तहसील के नवागत तहसीलदार गोपाल कृष्ण त्रिपाठी ने सोमवार के दिन विधिवत रूप से गोला तहसीलदार के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया।पदभार ग्रहण के दौरान उन्होने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर जिन दायित्वों के निर्वहन हेतु मुझे यहां भेजा गया है।हम उन जिम्मेदारियों को सच्चे कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करते हुये एक प्रतिमान स्थापित करेंगे।नवागत तहसीलदार 2013 बैच के पीसीएस है तथा मूल रूप से अंबेडकर नगर के रहने वाले है। इसके पूर्व इन्होंने तहसीलदार के रूप में कैम्पियरगंज तहसील एवं खजनी में अपनी सेवाएं दे चूके है तथा अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली के लिये लोगो के बीच लोकप्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *