समावेशी शिक्षा के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में दिव्यांग छात्र – छात्राओं को सामान्य बच्चों की तरह मुख्य धारा से जोड़ने के लिए स्कूलों में नामित नोडल टीचर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ब्लॉक संसाधन केंद्र गोला के सभागार में सोमवार से प्रारंभ हुआ।प्राथमिक शिक्षक संघ गोला के अध्यक्ष काशी नाथ तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत 21 तरह की दिव्यांगता परिभाषित की गई है इसलिए नोडल शिक्षकों के कार्य एवं दायित्व महत्वपूर्ण है। दिव्यांग बच्चों की पहचान बड़ी जिम्मेदारी से करना होगा। प्रशिक्षणकर्ता देवी प्रसाद ने ब्रेल लेख एवं पठन श्रवण पर चर्चा किए। राम विलास यादव ने दिव्यांग बच्चों के साइन लैंग्वेज एवं उनके बाल मन की जानकारी प्रदान की। ए आर पी रामनयन शुक्ल ने बताया 69 नोडल टीचर्स प्रशिक्षण कर रहें। उनकी जिम्मेदारी है दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से अनवरत समन्यव बनाएं रखें।इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिक्षक उपेंद्र दुबे, हरेकृष्ण दुबे, अजय शुक्ल, दिवाकर मौर्य, अखिलेश्वर मिश्र, शशिकांत त्रिपाठी , विनोद सिंह,कुमैल असरफ,छोटक प्रसाद, विजय लक्ष्मी सिंह, रवीन्द्र नाथ यादव, मोहम्मद आरिफ, मिथिलेश राय, धर्मेंद्र सिंह, संजय तिवारी, जगदीश कुमार, संजीव कुमार, रमेश कुमार, हरिकेश सिंह, अमित गुप्ता, उपेंद्र यादव, आनंद यादव ,प्रदीप मिश्र, दुर्गेश दुबे, प्रिंस यादव,विनीत कुमार, सुरेन्द्र कुमार, आभा यादव, रीता देवी, पूजा देवी, शीला रानी दुबे,संतोष यादव, अनिल कुमार, आशीष कुमार यादव, त्रिपुरारी राजभर , अमीर हसन, राजन मल्ल आदि शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *