खेती कर आय बढ़ाएं किसान – कामेश्वर सिंह

पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। देश में विकास योजनाओं के संचालित होने से खेती के योग्य जमीन का क्षेत्रफल घट रहा है।जनसंख्या बढ़ रही है देश के हर नागरिकों को भोजन की आवश्यकता है।जिसकी व्यवस्था सरकार वैज्ञानिक कृषि विभाग एवं किसान भाइयों की जिम्मेदारी है। यह तब संभव है जब किसान भाई सरकार की योजनाओं वैज्ञानिक तकनीकी आधुनिक कृषि यंत्र का उपयोग कर खेती करें।सरकार किसानों के लिए तमाम लाभकारी योजनाएं चला रही है। सामान्य फसल के साथ बागवानी सब्जी की खेती पशुपालन आदि के क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीकी का उपयोग कर खेती करने पर ही आय बढ़ेगी।उक्त जानकारी औद्यानिक मिशन योजनांतर्गत जनपद स्तरीय किसान गोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने गोरखपुर में स्थित विंध्यवासिनी पार्क में दी।विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक उद्यान डॉ राजेंद्र कुमार यादव ने सरकार द्वारा उद्यान विभाग में चलाई जा रही योजनाओं की और खेती में वैज्ञानिक तकनीकी की उपयोगिता पर किसान भाइयों को विस्तार से जानकारी दी।जिला उद्यान अधिकारी डॉ पारस नाथ डॉ योगेंद्र यादव डॉ अजीत श्रीवास्तव डॉ एस के सिंह ने सरकार की योजनाओं में किए गए कार्य खेती में कृषि यंत्रों की उपयोगिता बीज का चयन एवं व्यवस्था और सब्जी मसाले की खेती विपणन व्यवस्था पशुपालन की योजनाएं टीकाकरण संतुलित पशु आहार और औद्यानिक मिशन में विभाग द्वारा किए गए कार्य पर विस्तार से जानकारी दी। विमल कांत शशि मुरारी पांडेय अजीत सिंह विजय प्रकाश शुक्ला वीरेंद्र चौधरी अजीत कुमार राजू सिंह रवि यादव श्रुति पटले बीना शुक्ला ने भी वैज्ञानिक तकनीकी की जानकारी दी। कार्यक्रम में 5 किसान भाइयों को साल मोमेंटम व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मुख्य अतिथि एवं उपनिदेशक उद्यान द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभाग के द्वारा 20 स्टॉल लगाकर किसान भाइयों को संबंधित जानकारी दी गई।गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ राजेंद्र यादव एवं संचालन पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राम अधार यादव ने किया।गोष्ठी में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से 350 किसान भाइयों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *