श्रेष्ठ द फाइटर की याद में मनाई गई तीसरी पुण्यतिथि
पूर्वा टाईम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। गोला नगर पंचायत के विस्तारित गोपालपुर कस्बे में भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने अपने पुत्र स्व “श्रेष्ठ द फाइटर”, की याद में सोमवार के दिन अपने आवास पर क्षेत्र के विभिन्न गणमान्यों व गरीब बच्चो की उपस्थिति में तीसरी पुण्यतिथि मनाई।इस दौरान लोगो ने समाजसेवी संग पुत्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया तथा गरीब बच्चों के बीच ऊनी वस्त्र एवं स्टेशनरी का सामान वितरित कर तीसरी पुण्यतिथि मनाया।वितरण के दौरान भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने अपने पुत्र “श्रेष्ठ द फाइटर”, को याद करते हुये कहा कि आज हमारे बीच मे हमारा एकलौता श्रेष्ठ तो नही है,लेकिन सदैव उसकी यादें मेरे जेहन में जीवित है औऱ जीवित रहेगी।इसी लिये मुझे आज हर बच्चों में अपना श्रेष्ठ दिखाई देता है, लेकिन अफसोस अब बस उसकी यादे रह गयी है।जिसको जीवित रखने के मैं अब ग़रीब बच्चों में उनकी जरूरत की चीजें बाँट आत्मिक सकुन पाता हुँ और पुत्र के पास होने का आभास करता हुँ।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे ,चंद संतोष तिवारी, नवनीत राय, उमेश यादव ,बिना सैनी दिनेश श्रीवास्तव, आचार्य संतोष पांडे आदि लोग मौजूद रहे।








