छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, जिलाधिकारी ने दिए व्यापक इंतजाम के निर्देश

चोपन स्थित सोन नदी छठ घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर दिया जोर

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र – लोक आस्था के महापर्व छठ को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चोपन स्थित सोन नदी छठ घाट पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ महापर्व के अवसर पर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने घाटों की समुचित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, दिशा-सूचक एवं सूचनात्मक बोर्ड लगाने तथा नदी के किनारे सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती एवं नावों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी व्यवस्थाएं पर्व से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बताया कि जनपद के सभी प्रमुख छठ घाटों पर सीसी टीवी कैमरा लगाया जाएगा एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मी तैनात रहकर घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में निगरानी करेंगे। भीड़ प्रबंधन, महिलाओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे व्रती एवं श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पर्व मना सकें तथा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो। सोनभद्र – लोक आस्था के महापर्व छठ को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चोपन स्थित सोन नदी छठ घाट पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ महापर्व के अवसर पर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने घाटों की समुचित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, दिशा-सूचक एवं सूचनात्मक बोर्ड लगाने तथा नदी के किनारे सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती एवं नावों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी व्यवस्थाएं पर्व से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बताया कि जनपद के सभी प्रमुख छठ घाटों पर सीसी टीवी कैमरा लगाया जाएगा एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मी तैनात रहकर घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में निगरानी करेंगे। भीड़ प्रबंधन, महिलाओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे व्रती एवं श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पर्व मना सकें तथा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *