थाना चोपन पुलिस को मिली सफलता, चोरी के मुकदमे में काफी दिनों से फरार चल रहा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार –
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 362/2025, धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस में काफी दिनों से वांछित चल रहे अभियुक्त लल्ला चेरो पुत्र बाबूलाल चेरो, निवासी ग्राम सिन्दुरिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष को दिनांक 05.11.2026 को प्रातः करीब 07:30 बजे सिन्दुरिया रोड, बरदिया मोड़ गेट के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
- लल्ला चेरो पुत्र बाबूलाल चेरो, निवासी ग्राम सिन्दुरिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष।
गिरफ्तारी का दिनांक/समय/स्थानः-
दिनांक 05.11.2026, समय प्रातः 07:30 बजे, सिन्दुरिया रोड, बरदिया मोड़ गेट के पास, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः
- निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
- उ0नि0 दीनानाथ यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
- हे0का0 संजीत यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।

