रायपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मिशन शक्ति के तहत पुलिस की कार्रवाई.पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान में रायपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निजामुद्दीन पुत्र आफताब, निवासी ग्राम रायपुर, थाना रायपुर, सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार 1 नवंबर को सुबह 6:10 बजे ग्राम रायपुर स्थित बूढ़ीवार पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना रायपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 158/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्मार्ट मोबाइल फोन और 60 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सूबेदार यादव, उपनिरीक्षक दीन दयाल, असफाक खान, मुख्य आरक्षी शशिकान्त और आरक्षी अखिलेश कुमार शामिल रहे।

