कृष्ण जन्माष्टमी एवं बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोन में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक, आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र- कोन थाना
आगामी कृष्ण जन्माष्टमी एवं बारावफात पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत रविवार दिनांक 23.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोन अखिलेश कुमार मिश्र द्वारा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों एवं दोनों समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आगामी पर्वों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई।

बैठक के दौरान पर्वों के अवसर पर निकलने वाले जुलूस, धार्मिक कार्यक्रमों, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा-व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *