अटल आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की हुई जांच –

बच्चों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य एवं समुचित देखभाल पर दिया गया विशेष ध्यान –

विद्यार्थियों के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध –

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र। अटल आवासीय विद्यालय, सोनभद्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं समुचित देखभाल के उद्देश्य से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उनके स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न पहलुओं की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चों के सामान्य स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के संबंध में भी जागरूक किया गया। विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी एवं आवश्यकता पड़ने पर समय से चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
शिविर में अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य, सहायक श्रम आयुक्त पिपरी-सोनभद्र एवं विद्यालय के मेडिकल स्टाफ ने सहभागिता की।
जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनके शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षिक विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *