श्रमिक समाज कल्याण संघ परिवहन निगम गोरखपुर क्षेत्र का आज वार्षिक चुनाव सम्पन्न

गोरखपुर। श्रमिक समाज कल्याण संघ परिवहन निगम गोरखपुर क्षेत्र में आज वार्षिक चुनाव का आयोजन किया गया । जिसमें प्रांतीय संयुक्त मंत्री रामचन्द्र शर्मा जी के नेतृत्व में श्रमिक समाज कल्याण संघ गोरखपुर का क्षेत्रीय कार्यसमिति का गठन हुआ। जिसमें रामदुलारे अध्यक्ष , रामदवन पासवान क्षेत्रीय मंत्री ,प्रदीप कुमार क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। बताते चले कि विगत दस सालों से अध्यक्ष का चुनाव रामदुलारे निर्विरोध निर्वाचित होते आये है और एक बार फिर संगठन उनके ऊपर विश्वास कर निर्वाचित किया है।कार्यक्रम का संचालन राम ललित ने किया।
बैठक में प्रमुख रुप से हरिप्रसाद, रामायण प्रसाद, राम मूरत आकाशदीप, अनोज कुमार, शैलेन्द्र कुमार ,विनोद उपाध्याय , रईश अहमद, श्रीमती साधना प्रसाद, राहुल भारती, श्री कान्त,सुभाष चंद्र, अमिन्द्र गौतम ,सुरेश कुमार, कमलेश सिंह यादव, बलवंत पासवान, अमरनाथ, प्रिया पटवा, प्रीति भारती, श्रीकांत, रविंद्र नाथ, हरिकेश निषाद, रामकिशन, राम मूरत, अक्षवर प्रसाद, विनोद उपाध्याय, रईस अहमद अंसारी, बलराज साहनी, सुभाष चन्द्र,आदि उपस्थित रहे।








