रोटरी क्लब गोरखपुर मिड टाउन का 25 वाँ पद ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

गोरखपुर। रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन के पच्चीसवे पदग्रहण समारोह रजतारम्भ का शानदार आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। रोटरी क्लब मिडटाउन ने पच्चीसवें वर्ष में प्रवेश किया । जो कि अतीत की अनुभूतिया,वर्तमान की उपलब्धियों का जश्न और आशाजनक भविष्य की संभावनाओं को देखने का अवसर देता है। समारोह की शुरुआत आये हुए अतिथियों के साथ दीप्रज्वलन द्वारा हुई।निवर्तमान अध्यक्ष रो० अल्पना जैन द्वारा सभा आरम्भ की घोषणा के साथ सभा में उपस्थित सभी का स्वागत किया गया वर्तमान अध्यक्ष को रो० गौरव अग्रवाल एवं सचिव रो० रौनक गोयल द्वारा कॉलर चेंजिंग के साथ उनको एव उनकी टीम का परिचय करवा आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी सौंपी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो० गौरव अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक गवर्नर इलेक्ट रो० दिनेश गर्ग , नॉमिनी गवर्नर रो० मनकेश्वर पांडे, पी०डी०जी० रो० अनूप अग्रवाल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पारितोष बजाज, असिस्टेंट गवर्नर रो० महावीर कन्दोई, डी० जी० आर० एच० रो० जितेंद्र रखोलिया, जोन सेक्रेटरी रो० प्रिया अग्रवाल का स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष रो० गौरव अग्रवाल ने कहा कि आपने मुझ पर भरोसा किया और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी, उन्होंने विश्वास दिलाया कि वो 3120 के सभी लक्ष्यों को पूरा करते हुए सामाजिक कार्यों को गति देंगे और एक नया मुकाम हासिल करेंगे। मुख्य अतिथि ने उद्बोधन में रोटरी क्लब की गतिविधियों रोटरी एक्सपो 26 की प्रशंसा की, कि आगे भी रोटरी में सामाजिक सरोकार एवं सेवा भाव को महत्व देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष एव उनकी टीम को शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष द्वारा नए सदस्यों का परिचय कराया। अन्य संस्थाओं से आये हुए अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। मंचासीन सभी पदाधिकारियों ने अपने आशीर्वचन में बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंच संचालन रो० सुधीर अग्रवाल द्वारा शानदार तरीके से किया गया। रो० सरिता करवानी, रो० रूपम गुप्ता प्रथम महिला रो० प्रिया अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष रो० राजीव शोरेवाला, रो० अनंत अग्रवाल , रो० अशोक अग्रवाल, रो० कीर्ति रमन दास, रो० जगदम्बा जयसवाल, रो० रीना अग्रवाल, रो० बालकृष्ण अग्रवाल, रो० अशोक बंका, रो० नितेन अग्रवाल, रो० नीलमणि सिंघानिया आनंद जैन सुधीर जैन,शिखा जैन मंजू अग्रवाल,नीलम अग्रवाल,सुधीर अग्रवाल सुधा मोदी अशोक मोदी मधु सिंघानिया के साथ संस्था के सभी सदस्यों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह सभी सूचना मिडिया प्रभारी रो० मंजू अग्रवाल द्वारा दी गयी।








